मध्यप्रदेश के दतिया उपचुनाव के लिए सोमवार को नामांकन के आखिरी दिन भाजपा और कांग्रेस ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। दोनों पार्टियों के सीनियर नेताओं की मौजूदगी में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी और कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने नामांकन दाखिल किया। हालांकि पूरे दिन की सियासत में सबसे ज्यादा चर्चा भाजपा की सभा में पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के भावुक होने और कांग्रेस के टिकट के दावेदार रहे अवधेश नायक की गैरमौजूदगी की रही। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही दोनों प्रमुख दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। दतिया उपचुनाव में करीब दो लाख मतदाता 30 जुलाई को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 3 अगस्त को नतीजा आएगा। घनश्याम के नामांकन में पहुंचे दिग्विजय, पटवारी कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने दोपहर से पहले प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती और समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। इससे पहले उन्होंने पीतांबरा पीठ पहुंचकर मां बगलामुखी के दर्शन किए। समाजवादी पार्टी ने इस उपचुनाव में कांग्रेस को समर्थन दिया है, जबकि बसपा ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। टिकट के दावेदार रहे आशुतोष नहीं पहुंचे कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन के बीच टिकट के प्रमुख दावेदार रहे अवधेश नायक की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बन गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने उनके साथ गलत किया है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को अपना छोटा भाई बताते हुए कहा कि उनके सामने सभी विकल्प खुले हैं और इस पर विचार चल रहा है। उनके इस बयान से भाजपा में वापसी की अटकलें तेज हो गईं। हालांकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। दिग्विजय ने मंच से अवधेश से मांगी माफी अवधेश नायक की नाराजगी के बीच कांग्रेस की सभा में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंच से उनसे सार्वजनिक माफी मांगी। उन्होंने कहा कि 2023 विधानसभा चुनाव में उन्होंने अवधेश नायक के टिकट का विरोध किया था, लेकिन बाद में उन्होंने पूरी ईमानदारी से पार्टी के लिए काम किया। यदि उनके किसी व्यवहार से नायक का अपमान हुआ हो तो वे उसके लिए क्षमा चाहते हैं। उपचुनाव में नामांकन की 4 तस्वीरें… सीएम ने नरोत्तम को सौंपी जिम्मेदारी भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा सहित वरिष्ठ नेताओं के साथ नामांकन दाखिल किया। इसके बाद किला चौक पर आयोजित सभा में मुख्यमंत्री ने नरोत्तम मिश्रा से कहा, "हम छोटे भाई आशुतोष तिवारी को आपके सुपुर्द कर रहे हैं। अब इन्हें पार लगाना आपका काम है।" नरोत्तम बोले- एक-एक घर में शीश नवाऊंगा मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद नरोत्तम मिश्रा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भावुक हो गए। उनकी आवाज भर्रा गई। उन्होंने कहा, "कांग्रेस कहती है कि भाजपा में फूट है, लेकिन हम सब साथ खड़े हैं। आशुतोष तिवारी को जिताने के लिए मैं दतिया के एक-एक घर के सामने शीश नवाऊंगा।" उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह पर तंज कसते हुए उन्हें "एक्सपायरी डेट की होम्योपैथी की गोली" भी बताया। कांग्रेस-भाजपा प्रत्याशियों की प्रोफाइल दतिया में चुनावी हलचल के मिनट टु मिनट अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से जरूर गुजर जाइए…