डीडवाना के दाउदसर गांव में मंगलवार को एक खेत में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैली और खेत की बाड़ व सूखी घास-फूस को अपनी चपेट में ले लिया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही नगर परिषद की दमकल टीम मौके पर पहुंची। फायरमैन फताराम और पायलट गजराज सिंह ने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकलकर्मियों सूझबूझ से कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझने से आसपास के खेतों में फैलने का खतरा टल गया और एक बड़ा हादसा होने से बच गया। इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। दमकल टीम की समय पर कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत महसूस की।