दौसा में मंगलवार शाम को कलेक्ट्रेट पुलिया के पास जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर जुगाड़ और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक जने की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और वाहनों की कतार लग गईं। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। जुगाड़ सवार तीये की बैठक में शामिल होकर लौट रहे थे कोतवाली थाना इंचार्ज भगवान सहाय शर्मा ने बताया- टोडाभीम क्षेत्र के करीरी गांव के लोग तीये बैठक में शामिल होकर बस्सी से लौट रहे थे। इस दौरान कलेक्ट्रेट पुलिया के पास उनके जुगाड़ की ट्रक ने टक्कर हो गई। हादसे में टोड़ाभीम क्षेत्र के करीरी निवासी जुगाड़ ड्राइवर मोहनलाल मीणा (50) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उदय चंद मीणा, मामरी देवी, प्रकाशी देवी, शांति देवी, अमरती देवी, लखन बाई और बीना देवी घायल हो गई। महवा विधायक पहुंचे जिला अस्पताल सूचना पर महवा विधायक राजेंद्र मीणा ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली और घायलों की कुशलक्षेम पूछी। वहीं कोतवाली थाने के हैड कांस्टेबल महेश चंद ने बताया कि मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।