दौसा में आंगनबाड़ी केंद्र पर झुलसी सहायिका ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटनाक्रम 22 अप्रैल को सिकराय क्षेत्र के गढ़ी गांव का है। जहां पोषाहार पकाते समय गैस सिलेंडर की पाइप लाइन में लीकेज होने से सिलेंडर ने आग पकड़ ली और आग भभकने से सहायिका संतोष देवी शर्मा (45) झुलस गई थी। सहायिका को गंभीर हालत में गीजगढ़ अस्पताल से जयपुर रैफर किया गया था। जहां बोर्न वार्ड में इलाज के दौरान उसने एसमएस अस्पताल दम तोड़ दिया। 50 प्रतिशत से ज्यादा झुलस गई थी वहीं दूसरी ओर विभागीय जांच में गैस की पाइप लाइन में लीकेज की बात सामने आई है। सहायिका संतोष शर्मा गैस चूल्हे पर रखे बर्तन को कपड़े से पकड़कर उतार रही थी कि कपड़े ने आग पकड़ ली। इससे चूल्हे से जुडी नली पहले से लीकेज होने के चलते नली ने आग पकड़ ली। ऐसे में रेगुलेटर बंद करने की बजाए आग पर पानी डालने से वह फिसल कर गिर गई और करीब 50 प्रतिशत से ज्यादा झुलस गई थी। घटनाक्रम के बाद एसडीएम डॉ. नवनीत कुमार ने गीजगढ़ अस्पताल में सहायिका के स्वास्थ्य की जानकारी लेकर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए थे। आर्थिक मदद के लिए प्रस्ताव भेजेंगे मामले को लेकर महिला बाल विकास विभाग की सीडीपीओ संजना राजोरिया ने बताया कि पोषाहार पकाते वक्त झुलसी आंगनबाडी सहायिका का गंभीर हालत में जयपुर में इलाज चल रहा था। जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई। उसके परिवार की मदद के लिए विभाग की नियमानुसार कारवाई की जाएगी।