दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बस आगे चल रहे ट्रेलर से भिड़ गई। मिनटों में ही दोनों वाहनों में आग लग गई। बस में सो रहे यात्रियों में भगदड़ मच गई। लोग चिल्लाने लगे भागो-भागो आग लग गई है। जान बचाने के लिए लोग उतरकर भागने लगे, लेकिन कुछ लोग अंदर फंस गए। देखते ही देखते बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हादसे में 6 यात्री जिंदा जल गए। 2 की मौत सिर में चोट लगने से हुई। पुलिस ने जब रेस्क्यू शुरू किया तो एक के बाद एक जले शव नजर आए। इनका मांस पूरा जल गया था, केवल हड्डियां बची थी। उनकी पहचान के लिए DNA टेस्ट कराया जाएगा। हादसे में किसी की पत्नी उसकी आंखों के सामने जल गई तो किसी का पति हादसे के 7 घंटे बाद भी मिसिंग है। अब देखिए बस-ट्रेलर हादसे की तस्वीरें… हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… 1. राजस्थान- बस-ट्रेलर भिड़े, 8 की मौत, इनमें 6 जिंदा जले:MLA बोले- इमरजेंसी गेट नहीं खुला; दावा- डिक्की में भरे थे सिगरेट के बॉक्स दौसा जिले में मंगलवार देर रात बस-ट्रेलर की भिड़ंत हो गई। एक्सीडेंट में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें 6 लोगों की मौत आग में झुलसने से और 2 की सिर पर चोट लगने के कारण हुई है। स्लीपर में मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों के 40 यात्री थे। (पढ़ें पूरी खबर) 2. दौसा बस-अग्निकांड: 'मेरी आंखों के सामने पत्नी जल गई साहब':किसी ने मदद नहीं की; पैसेंजर बोलीं- मालूम नहीं पति कहां गिरे, लोग सीटों में फंसे थे टक्कर के बाद पत्नी सीट के पास फंस गई, मेरे सामने जल गई साहब मैं बचा नहीं सका… कहते-कहते अपने बेटे के साथ रोने लगे। दौसा के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में अपने परिजनों को खोने वाले पैसेंजर्स की कहानी डराने वाली है। पूरी खबर पढ़ें