दौसा कलक्ट्रेट में एक बार फिर बम धमाके की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कलक्ट्रेट परिसर को खाली कराया और सर्च ऑपरेशन चलाया। काफी देर चली जांच और तलाशी अभियान के बावजूद परिसर में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली, हालांकि सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद कर दिया गया है। इससे पहले 4 मई को भी इसी तरह की बम ब्लास्ट की धमकी मिली थी। लगातार मिल रही धमकियों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। आए दिन मिल रही धमकियां प्रदेश में आए दिन इस तरह की धमकियां सामने आ रही हैं, लेकिन अब तक धमकी देने वाले शख्स या गिरोह तक सुरक्षा एजेंसियां नहीं पहुंच पाई हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि आखिर वह कौन है जो बार-बार इस तरह की झूठी या वास्तविक धमकियों के जरिए प्रशासन को चुनौती दे रहा है? लोगों से सतर्क रहने की अपील फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और तकनीकी माध्यमों से धमकी देने वाले तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही लोगों से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।