प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी)-2026 के संबंध में 10 जुलाई को कलक्ट्रेट परिसर स्थित सूचना एवं प्रौद्योगिकी कार्यालय के वीसी रूम में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। साथ ही, आमजन क्यूआर कोड को स्कैन करके भी अपने सुझाव ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। सुझाव के लिए पोर्टल शुरू एडीएम लालसोट मनमोहन मीणा ने बताया कि सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक निर्वाचित जनप्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, सभी धर्मों के प्रतिनिधि, प्रतिष्ठित शिक्षाविद, विधिवेत्ता, सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि तथा एससी, एसटी, अल्पसंख्यक एवं महिला आयोग के सदस्य सहित अन्य गणमान्य नागरिक अपने सुझाव एवं विचार प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद जिले के आम नागरिक भी अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि सुझाव देने के लिए https://ucc.rajasthan.gov.in⁠ पोर्टल शुरू किया गया है। इच्छुक लोग जारी किए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर भी अपने सुझाव ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं।