दौसा जिले के सैंथल थाना क्षेत्र के सिंगपुरा गांव में पति-पत्नी द्वारा सुसाइड के मामले में गृह क्लेश की बात सामने आई है। थाना इंचार्ज रविंद्र चौधरी ने बताया कि मृतक जितेंद्र मीणा के परिजनों ने दोनों के बीच विवाद की बात बताते हुए मर्ग दर्ज कराया है। एकसाथ हुआ अंतिम संस्कार जिला अस्पताल में एसडीएम संजू मीणा की मौजूदगी में मृतक जितेंद्र व मनीषा के परिजनों ने मर्ग दर्ज कराया। जिसके बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किए गए। दोपहर को दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। फंदा लगाकर सुसाइड किया था शनिवार शाम को दंपती ने घर के अंदर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था। पुलिस ने दोनों को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए थे। मृतकों की पहचान मनीषा मीणा (22) और जितेंद्र मीणा (24) के रूप में हुई थी। घटनाक्रम के वक्त दोनों घर में अकेले थे। दंपति की एक आठ माह की मासूम बच्ची है, जो अब अनाथ हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पढ़ें सुसाइड की ये खबर… पति-पत्नी फंदे से लटके, पास में रोती रही मासूम:युवक ने रिश्तेदारों को फोन कर कहा-मनीषा ने सुसाइड कर लिया,मैं भी जान दे रहा हूं