दौसा नगर परिषद में उपसभापति चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। यहां कांग्रेस की सुनीता सैनी ने 6 वोटों के अंतर से भाजपा उम्मीदवार जितेंद्र शर्मा को हराया। मंगलवार को हुए मतदान में सुनीता सैनी को 55 में से 30 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र शर्मा ‘बलेसरा’ को 24 वोट मिले। एक वोट निरस्त हो गया। परिणाम घोषित होते ही कांग्रेसियों ने जश्न मनाया, वहीं भाजपा खेमे में मायूसी छा गई। सभापति पद के बाद अब उप सभापति की कुर्सी पर भी कांग्रेस जीती है। सभापति चुनाव में कांग्रेस की रेखा गुर्जर जीती थीं सभापति पद के चुनाव में कांग्रेस की रेखा गुर्जर को 31 वोट मिले थे, जबकि भाजपा की कविता गुर्जर को 24 वोट मिले। यहां भाजपा ने उपसभापति चुनाव को लेकर पार्षदों के समर्थन का समीकरण साधने की पूरी कोशिश की। 55 सदस्यीय बोर्ड में सभापति चुनाव के दौरान सामने आए आंकड़ों के बाद भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी थी, लेकिन कांग्रेस ने भाजपा को हरा दिया।