पंचायती राज चुनाव के द्वितीय चरण में दौसा जिले की पंचायत समिति बांदीकुई, बसवा, महवा, मनोहरपुर-खेड़ला, बैजूपाड़ा और मण्डावर की ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच के चुनाव होंगे। जिले की 6 पंचायत समितियों की 141 ग्राम पंचायतों में चुनाव के दावेदारों ने डोर-टू-डोर कैंपेन शुरू कर दिया है। ऐसे में आगामी दिनों में प्रचार अभियान और तेज हो जाएगा। आने वाले दिनों में दावेदारों की संख्या और बढ़ने की संभावना है। वहीं, कई ग्राम पंचायतों में निर्विरोध सरपंच चुनने के लिए एक नाम पर सहमति बनाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। गांवों की चौपालों पर संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। देखिए- संभावित दावेदारों की लिस्ट