दौसा में पंचायती राज चुनाव के द्वितीय चरण की नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में गहमागहमी रही। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द शर्मा के समक्ष सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। जिला परिषद के 37 वार्डों के लिए 16 उम्मीदवारों ने 19 नामांकन भरे। हालांकि, भाजपा और कांग्रेस ने अभी प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है। भीड़ के साथ पहुंचे तो पुलिस ने रोका सिकराय विधानसभा क्षेत्र के जिला परिषद वार्ड-20 से नामांकन दाखिल करने कानाराम मीणा समर्थकों की भीड़ के साथ पहुंचे। एसपी ऑफिस के सामने बड़ी संख्या में लोगों को देखकर पुलिस हरकत में आई। इसके बाद प्रत्याशी के साथ केवल पांच लोगों को ही नामांकन के लिए जाने दिया गया। पंचायत समितियों के लिए अब तक 164 नामांकन द्वितीय चरण में जिले की 6 पंचायत समितियों में भी चुनाव होंगे। इनके लिए अब तक 145 उम्मीदवारों ने 164 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। बुधवार को 142 उम्मीदवारों ने 160 नामांकन भरे। इनमें सबसे ज्यादा नामांकन महवा पंचायत समिति में दाखिल किए गए। पढ़ें … कहां कितने नामांकन दाखिल हुए