दौसा में सदर थाना पुलिस ने 5 जुलाई को हुई कालाखो स्थित पेट्रोल पंप पर चार हजार रुपए का पेट्रोल भरवाकर भागने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में काम ली गई गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। जबकि दो अन्य आरोपी अभी भी फरार है। एसपी पीयूष दीक्षित के निर्देशन में थाना इंचार्ज युधिष्ठर के नेतृत्व में सदर थाना, कोतवाली थाना, डीएसटी और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। अब पढ़िए पूरी रिपोर्ट एसपी पीयूष दीक्षित ने बताया- 5 जुलाई की रात करीब 10:08 बजे कालाखो स्थित हरितवाल फिलिंग स्टेशन पर कार सवार युवकों ने 4 हजार रुपए का पेट्रोल भरवाया था। पेट्रोल भरने के बाद ड्राइवर बिना भुगतान किए कार लेकर फरार हो गया था। तभी सेल्समैन रामस्वरूप मीणा ने कार रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी उसे करीब 50-60 फीट तक घसीटते हुए ले गए, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद सदर थाने में मामला दर्ज कर विशेष जांच टीम गठित की गई। पुलिस ने आरोपी छुट्टन लाल (22) निवासी सलेमपुरा, राहुवास दौसा और पवन महावर (23) निवासी बोरदा मित्रपुरा सवाई माधोपुर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में उपयोग कार भी जब्त कर ली है। मामले में दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। ऐसे देते थे वारदात को अंजाम एसपी पीयूष दीक्षित ने बताया- पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मौज-मस्ती और शौक पूरे करने के लिए अपराध करते थे। वारदात के दौरान वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाते थे या नंबर प्लेट हटा देते थे ताकि पहचान न हो सके। पुलिस के अनुसार गिरोह का एक सदस्य दिलराज मीणा, थाना राहुवास का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और मामले में आगे की जांच जारी है। ………………. यह खबर भी पढ़िए… कार में 4 हजार का पेट्रोल भरवाकर बदमाश फरार, VIDEO:UPI से पेमेंट की बहानेबाजी, कार रोकने पहुंचे सेल्समैन को 100 मीटर तक घसीटा दौसा में 5 जुलाई को एक पेट्रोल पंप पर कार सवार बदमाश टंकी फुल करवाने के बाद पैसे दिए बिना फरार हो गए थे। उन्हें रोकने की कोशिश में एक सेल्समैन करीब 100 मीटर तक कार के साथ घसीटता चला गया था। इसके बाद वह सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया था। पढ़े पूरी खबर…