दौसा में लवाण थाना पुलिस ने 9 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जब्त स्मैक की बाजार कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस सप्लाई के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, लवाण क्षेत्र में युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और मादक पदार्थों की सप्लाई पर रोक लगाने के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने क्षेत्र में संदिग्ध लोगों को चिह्नित किया। इसी दौरान 19 अक्टूबर को मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रोहित सिंह उर्फ सत्यनारायण उर्फ सत्या (31) निवासी सैण का कुआं, लवाण को डिटेन किया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 9 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने स्मैक जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।