दौसा में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने बीती रात थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त की। ये गश्त कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने और चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष माहौल में पूरा करवाने के लिए की गई। शाम 7 से रात 10 बजे तक चली इस गश्त के दौरान प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की सक्रिय मौजूदगी रही। चुनावों को लेकर विशेष सतर्कता आगामी चुनावों को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर निगरानी रखने पर खास जोर दिया है। पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था की स्थिति पर लगातार नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अफवाहों से बचने की अपील पुलिस ने आमजन से चुनावों के दौरान सहयोग करने की अपील की है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और गलत सूचनाओं को सोशल मीडिया पर डालने से बचने की बात कही है। पैदल गश्त में एसपी कुन्दन कंवरिया और एएसपी शंकर लाल मीणा के नेतृत्व में डिप्टी एसपी और कोतवाली, सदर और महिला थाना पुलिस के जवान मौजूद रहे। इसी के साथ लालसोट में भी एएसपी विनोद कुमार के नेतृत्व में डिप्टी एसपी लालसोट और लालसोट, मंडावरी, रामगढ़ पचवारा और झांपदा थाना पुलिस ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।