पुलिसकर्मियों ने अपने ही थाने में पोस्टेड मैस कर्मचारी की बेटियों की शादी के लिए मायरा भरा। दौसा के गढ़ोरा के रहने वाले मैस कर्मचारी रामकेश पटेल जयपुर के कानोता थाने में काम करते हैं। थाना प्रभारी मुनीेंद्र सिंह ने बताया कि दो दिन पहले रामकेश पटेल के बेटियों की शादी थी। ऐसे में पुलिसकर्मियों ने 2 लाख 21 हजार रुपये नकद, कपड़े एवं अन्य आवश्यक सामान भेंट किए। 11 साल से काम रहा रामकेश गढ़ोरा निवासी रामकेश पटेल पिछले करीब 11 साल से कानोता पुलिस थाने मेस में काम कर रहा है। ऐसे में उसकी बेटियों की शादी आर्थिक संबल देने के लिए सभी पुलिस कर्मियों ने मिलकर मायरा भरने की रश्म निभाई। इस मौके पर एसआई मनोज चौधरी सहित कानोता थाना स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने मिलकर इस खुशी के अवसर को खास बना दिया।