दौसा शहर में मानसून पूर्व मरम्मत कार्य के चलते मंगलवार को 33/11 केवी मंडी रोड सब स्टेशन से जुड़े फीडर नंबर 3 की बिजली आपूर्ति सुबह 6 से 11 बजे तक बंद रहेगी। एईएन राजेश कुमार के अनुसार इस दौरान सैंथल पुलिया से लेकर जयपुर बाईपास तक कई इलाकों में सप्लाई प्रभावित रहेगी। इन इलाकों में रहेगा असर बिजली कटौती के दौरान सैंथल पुलिया के पास, कट्टा कलेक्शन, सैंथल मोड़, दुर्गा मंदिर क्षेत्र, विनायक नगर, प्रतीक विहार, मारुति सुजुकी, राजपूत कॉलोनी, ट्रक यूनियन, बैरवा ढाणी, रीको क्षेत्र, श्याम सरोवर, रानी की बिड, पन्नू पेट्रोल पंप और जयपुर बाईपास सहित सभी संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मरम्मत कार्य के कारण बंद रहेगी सप्लाई एईएन राजेश कुमार ने बताया कि मानसून से पहले आवश्यक मरम्मत कार्य किए जा रहे हैं। इसी कारण निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी, ताकि आगे किसी प्रकार की तकनीकी समस्या न आए।