दौसा जिले में पिछले कई दिनों से मौसम पूरी तरह बदला हुआ है। यहां देर रात अंधड़ के साथ बारिश और ओले गिरने के बाद तापमान में गिरावट होने से लोगों को भीषण गर्मी व उमस से राहत मिली है। हालांकि सोमवार को दिनभर मौसम पूरी तरह साफ रहा, लेकिन शाम ढलने के साथ ही आसमान में घने बादल छा गए। रात को बादलों की गर्जना के साथ जिले के कई इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। इधर, मौसम विभाग ने 6 और 7 मई को आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इससे पूर्व सोमवार रात हुई बारिश के बाद तापमान 6 डिग्री तक गिर गया है। तापमान में गिरावट जिले में पिछले कई दिनों तक रूक-रूक कर हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि मंगलवार को अधिकतम 34 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं शनिवार को रात का तापमान 24.1 डिग्री था, जो कि रविवार को यह बढ़कर 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 7 मई तक जारी किया अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार 7 मई तक जिले में मेघगर्जन, अंधड व बारिश हो सकती है। हालांकि मंगलवार के लिए किसी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन फिलहाल बादल छाए होने से नमी बनी हुई है।