दौसा जिले के सैंथल थाना पुलिस ने करीब 2 महीने से फरार चल रहे 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 24 मई की रात परिवादी विश्वास मीना अपने रिश्तेदार की शादी से लौट रहा था। रामपुरा के पास पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उस पर हमला कर गंभीर मारपीट की। हमले में उसके सिर व शरीर पर चोटें आईं, वहीं उसकी बाइक में भी तोड़फोड़ की गई। 6 फरार आरोपियों को पकड़ा मामले में पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। 20 जुलाई को सभी छह फरार आरोपी बासड़ी कलां निवासी सियाराम मीना, विजय मीना, शिवराम मीना, श्यालावास निवासी सोनू मीना, विकास मीना, आंधी निवासी गोलू मीना गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के निर्देशन तथा वृत्ताधिकारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा के सुपरविजन में थाना प्रभारी रजत खींची के नेतृत्व में की गई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की आगे की जांच कर रही है।