जिला क्रिकेट संघ दौसा द्वारा 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन क्रिकेट शिविर का आयोजन किया जा रहा है। डीसीए के सचिव बृजकिशोर उपाध्याय ने बताया कि शिविर 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक आयोजित होगा। आयोजन रोज सुबह 6:30 बजे से 11 बजे तक राजेश पायलट स्टेडियम में होगा। इसमें खिलाड़ियों को अनुभवी कोच, फिटनेस ट्रेनर और योगा शिक्षक द्वारा ट्रेनिंग दी जाएगी। इस दौरान खिलाड़ियों को फिटनेस, योग, क्रिकेट की तकनीकी बारीकियों के साथ-साथ प्रैक्टिस मैच भी खिलाए जाएंगे, जिससे उनका समग्र विकास हो सके। इस 15 दिवसीय शिविर में अंडर-14, अंडर-16, अंडर-19, अंडर-23 और सीनियर वर्ग सहित सभी श्रेणी के खिलाड़ियों की उपस्थिति अनिवार्य रखी गई है। जिला क्रिकेट संघ द्वारा शिविर में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए व्यवस्थाए की गई हैं।