पेपर लीक के चलते रद्द एसआई/प्लाटून कमांडर भर्ती-2021 की पुन: परीक्षा 20 सितंबर को होगी। आरपीएससी ने मंगलवार को नई तिथि जारी की। आयोग 3.83 लाख अभ्यर्थियों के हिसाब से तैयारी कर रहा है, जबकि 2021 में आवेदन करने वाले उन करीब 4 लाख अभ्यर्थियों पर अब तक फैसला नहीं हुआ है, जिन्होंने पिछली बार परीक्षा नहीं दी थी। अब 2021 की पुन: परीक्षा फिलहाल एक ही दिन में कराने की तैयारी की जा रही है। पेपर लीक: मास्टमाइंड जगदीश की जमानत रद्द करवाने सुप्रीम कोर्ट पहुंची राज्य सरकार जयपुर|एसआई भर्ती-2021 पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड जगदीश विश्नोई को राजस्थान हाईकोर्ट से मिली जमानत रद्द करवाने के लिए राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। राज्य सरकार की ओर से दायर एसएलपी पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को आरोपी जगदीश विश्नोई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। राज्य सरकार ने हाईकोर्ट के 16 जनवरी 2026 के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें विश्नोई को जमानत दी गई थी। शेष | पेज 9 सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसडी संजय व एएजी शिव मंगल शर्मा ने कोर्ट को बताया कि एसआई भर्ती परीक्षा पेपर लीक की साजिश बड़े स्तर पर रची गई थी और उसमें जगदीश विश्नोई की केंद्रीय भूमिका थी। सरकार बोली- पेपर लीक रैकेट का मास्टरमाइंड और किंगपिन राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि जगदीश विश्नोई 2021 की एसआई भर्ती परीक्षा से जुड़े संगठित पेपर लीक रैकेट का प्रमुख मास्टरमाइंड और किंगपिन रहा है। एटीएस और एसओजी जांच के अनुसार आरोपी ने सेंटर सुपरिंटेंडेंट राजेश खंडेलवाल सहित अन्य आरोपियों के साथ मिलकर व्हाट्सएप के जरिए 10 लाख रुपए में गोपनीय पेपर पहले से हासिल किया। इसके बाद पेपर हल करवाकर भारी रकम लेकर अभ्यर्थियों तक पहुंचाया गया। सरकार ने कोर्ट को बताया कि जिन 25 अभ्यर्थियों को लीक पेपर उपलब्ध कराया गया था, उनका चयन भी भर्ती में हुआ। जांच के दौरान आरोपी से एक अकाउंट डायरी बरामद हुई, जिसमें अभ्यर्थियों और पैसों के लेन-देन का पूरा हिसाब दर्ज था। एफएसएल रिपोर्ट में डायरी की लिखावट जगदीश विश्नोई की ही होना प्रमाणित हुआ है। 2008 से सक्रिय, 13 अन्य केस भी दर्ज राज्य सरकार ने दलील दी कि आरोपी 2008 से इस तरह की आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है और उसके खिलाफ समान प्रकृति के 13 अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। ऐसे में उसे जमानत पर बनाए रखना जांच और न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है। 838 SI के नियुक्ति आदेश भी निरस्त जयपुर| SI भर्ती-2021 निरस्त होने के बाद पुलिस मुख्यालय ने मंगलवार को 838 सब इंस्पेक्टरों के नियुक्ति आदेश भी रद्द कर दिए। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद राजस्थान लोक सेवा आयोग पहले ही भर्ती परीक्षा निरस्त कर चुका है।