डीग जिले में वन विभाग की टीम ने लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी है। टीम यह पता लगाने का प्रयास कर रही है लकड़ी कहां से ला रहे थे और कहां ले जा रहे थे। उप वन संरक्षक सुरेश मिश्रा ने बताया कि विभाग की टीम अवैध लकड़ी ले जाने वाले वाहनों पर लगातार नजर रखती है। टीम जंगल की संपत्ति की सुरक्षा के साथ अवैध कटाई और बिना इजाजत लकड़ी ले जाने पर लगातार कार्रवाई करती है। जिले में आरा मशीनों की नियमित जांच अभियान जारी रहेगा। नियमों के उल्लंघन करने पर ठोस कार्रवाई की जाएगी।