डीग में भोलेश्वर मंदिर में रविवार को एक निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस कैम्प में 400 से ज्यादा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। यह शिविर श्रीराम कृष्ण सेवा ट्रस्ट और एडवांस्ड न्यूरोलॉजी एण्ड सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। इस दौरान मरीजों की बीपी, शुगर सहित विभिन्न जांचें निःशुल्क की गईं और दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर में डॉ. सुनीत शाह, डॉ. विदिता कालरा शाह, डॉ. मो. बिलाल और डॉ. आशीष यादव ने सेवाएं दीं। इस अवसर पर नीता गुप्ता, सुशीला गुप्ता, प्रकाश चंद, श्याम सुंदर, दाऊ दयाल, तरुण, मदन लाल, विष्णु दत्त शर्मा, धनेश और घनश्याम शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।