डीग के एम.ए.जे. राजकीय पीजी कॉलेज में स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर के स्वयंपाठी परीक्षार्थियों के लिए भूगोल प्रायोगिक प्रशिक्षण शिविर 12 मई से शुरू होगा। प्राचार्य दिलीप सिंह ने बताया कि स्नातक प्रथम सेमेस्टर (स्वयंपाठी) के विद्यार्थियों का भूगोल प्रायोगिक प्रशिक्षण शिविर 12 मई से शुरू होगा। यह शिविर 8 दिनों तक चलेगा। प्रशिक्षण कक्षाएं दो पारियों में आयोजित की जाएंगी: सुबह 7 बजे और दोपहर 3:30 बजे से। स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर (स्वयंपाठी) के विद्यार्थियों के लिए प्रायोगिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 26 मई से किया जाएगा। शिविर में 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है। जिन विद्यार्थियों की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम होगी, वे प्रायोगिक परीक्षा में बैठने के अयोग्य माने जाएंगे। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर ही प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रशिक्षणार्थियों को प्रायोगिक शिविर के दौरान अपना पहचान पत्र (आधार कार्ड) और प्रायोगिक प्रशिक्षण शुल्क की रसीद साथ लाना अनिवार्य है।