डीग के ब्रजनगर में एक होटल पर खाने के बिल को लेकर विवाद हो गया। होटल संचालक विष्णु कुमार की शिकायत पर 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उपनिरीक्षक राजेश सिंह जाट ने बताया रिपोर्ट में बताया गया कि कलुआ, शिब्बन, लाल सिंह, जग्गी गुर्जर और तीन अज्ञात लोग 25 अक्टूबर रात 9 बजे होटल पर खाना खाने आए थे। खाने के बाद बिल चुकाने पर कहासुनी हुई, जिसके बाद गाली-गलौज और मारपीट की गई। इसमें होटल कर्मचारियों को भी चोटें आईं। आरोप है कि बाद में कुछ और लोग पहुंचे। उन्होंने हथियारों से धमकाया और होटल संचालक के ताऊ ईश्वर को जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने का आरोप है। शिकायत में जेब से कुल 75 हजार रुपए नकद और सोने की चेन छीनने का आरोप है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। उपनिरीक्षक राजेश सिंह जाट जांच कर रहे हैं।