डीग में मंगलवार को सैन समाज ने संत शिरोमणि सैन जी महाराज की 726वीं जयंती मनाई। यह कार्यक्रम लाला वाले कुण्डे के पास कल्याण सिंह अध्यापक के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने सैन महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि संत सैन महाराज केवल 'सैन समाज' के कुलदेवता नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। वक्ताओं ने उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका जीवन हमें सिखाता है कि ईमानदारी और ईश्वर के प्रति प्रेम किसी भी परिस्थिति में सफलता दिलाता है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रामलाल सैन, शहर अध्यक्ष मुकेश कुमार सैन, अमरदीप सैन, सोहन लाल सैन, भरत लाल सैन, सोनू सैन, रमेश चंद, नवीन, टिंकेश, राजीव सैन, दिनेश भोला और राम स्वरूप सैन सहित बड़ी संख्या में सैन समाज के लोग मौजूद रहे।