डीग शहर में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर नई सड़क स्थित भीम आश्रम से एक शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ, जिसे भरतपुर सांसद संजना जाटव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा में बाबा साहब के जीवन पर आधारित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। डीजे की धुन पर लोगों ने जमकर नृत्य किया और उत्साहपूर्वक भाग लिया। सांसद संजना जाटव ने झंडी दिखाते समय 'जय भीम, जय भीम, बाबा साहब अमर रहें' के नारे लगाए। उन्होंने इस मौके पर एकता का संदेश देते हुए कहा कि 'एकता में ही शक्ति है, हमें मिलजुलकर रहना चाहिए और मिलजुलकर ही अपने कदम आगे बढ़ाने चाहिए'। इस अवसर पर भरतपुर सांसद संजना जाटव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव सिंह सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। शोभायात्रा के दौरान डीग कोतवाली थाना प्रभारी रामनरेश मीणा, एसआई मंगतू राम, एसआई अमर सिंह और कालिका पेट्रोलियम की टीम भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर उपस्थित थी। यह शोभायात्रा नई सड़क के भीम आश्रम से शुरू होकर पुराना बस स्टैंड, गणेश मंदिर, लक्ष्मण मंदिर, मेन बाजार और लोहा मंडी होते हुए वापस भीम आश्रम, नई सड़क पर समाप्त हुई।