डीग जिले में पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 12 बोर का एक अवैध देसी हथकड़ पोना बरामद किया गया है। यह कार्रवाई अपराधियों और वांछित बदमाशों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। गोपालगढ़ थाना पुलिस के अनुसार हेड कॉन्स्टेबल हितेश कुमार को मुखबिर से सूचना मिली थी। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गांव पथराली-चंदूपुरा चौराहे पर आसिफ उर्फ डर्रा (24) पुत्र अली मोहम्मद उर्फ अलिया, निवासी पथराली, थाना गोपालगढ़ को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी आसिफ के पास से एक अवैध देसी 12 बोर का हथकड़ पोना मिला। आरोपी के खिलाफ गोपालगढ़ थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रामनरेश मीणा, उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, हेड कॉन्स्टेबल हितेश कुमार, कॉन्स्टेबल सहजोर और रामनिवास की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।