डीग जिले के भूडा दरवाजा स्थित जाटव समाज की एक अनाथ बेटी की शादी में शनिवार को सहयोग प्रदान किया गया। पूर्व पंचायत समिति सदस्य पूनम शर्मा की पहल पर यह सहायता दी गई। बच्ची के परिवार को 11 साड़ियां, 5 जोड़ी पैंट-शर्ट, एक प्रेशर कुकर, एक ओवन, एक मिल्टन पानी की बोतल, एक प्रेस, एक बेडशीट, एक जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी बिछुए और एक सोने की नाक की बाली भेंट की गई। इसके अलावा 2100 रूपए की नकद राशि भी प्रदान की गई। यह सहयोग लोकेश शर्मा की प्रेरणा से जुटाया गया। इसमें भामाशाह डॉक्टर जितेंद्र सिंह, सौरभ जैन, देवो अऊ गेट देवेंद्र ठेकेदार, नरेश ककड़ा, महक सिंह कुंतल, राजेश चनसोरिया, संतो महमदपुर और अन्य दानदाताओं ने योगदान दिया।