डीग शहर में मंगलवार को 3 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। यह कटौती सुबह 6 बजे से 9 बजे तक मेंटेनेंस कार्य के कारण की जाएगी। जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVNL) के अनुसार, यह विद्युत कटौती डीग के 33/11 केवी जीएसएस के अंतर्गत आने वाले आईओसीएल फीडर पर आवश्यक रखरखाव कार्य के लिए निर्धारित की गई है। सहायक अभियंता (पवस) द्वारा जारी सूचना में बताया गया है कि उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह कार्य आवश्यक है। बिजली विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस असुविधा से बचने के लिए पहले से ही आवश्यक तैयारियां कर लें। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि रखरखाव कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा हो जाता है, तो बिजली आपूर्ति को तय समय से पहले भी बहाल किया जा सकता है। जीएसएस सीकरी में लाइन रेनोवेशन, 9 घंटे बिजली रहेगी बंद जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेवीवीएनएल) के 220 केवी सीकरी जीएसएस पर लाइन रेनोवेशन कार्य के चलते मंगलवार को सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। सहायक अभियंता डीग के अनुसार, 220 केवी सीकरी जीएसएस पर लाइन रेनोवेशन कार्य के कारण 132 केवी जीएसएस डीग से निकलने वाले 33 केवी फीडरों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस शटडाउन से जनूथर, जाटौलीथून, पानौरी, बैंठम, ककड़ा, गारोली, गुलेना तथा शेरगढ़नी सहित संबंधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी। बिजली निगम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित शटडाउन अवधि को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।