दिल्ली में IRS अफसर के घर में उनकी 22 साल की बेटी का रेप कर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, मामले में घर का 19 साल का नौकर मुख्य संदिग्ध है। आरोपी को पकड़ने दिल्ली पुलिस अलवर के राजगढ़ स्थित उसके घर पहुंची। यहां पता चला की घटना से पहली रात को आरोपी नौकर ने अलवर में भी एक महिला का रेप किया था। अलवर एसपी सहित 9 टीमें आरोपी को ढूंढने में लगी हैं। खुद अलवर एसपी सुधीर चौधरी कैंप डाले हुए हैं। अलवर में जिस महिला से रेप हुआ। उसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच डीएसपी मनीषा को दी गई है। एसपी सुधीर चौधरी को दोपहर करीब 12 बजे बाद दिल्ली से आरोपी के बारे में पता चला तो वे खुद राजगढ़ पहुंच गए। अलवर के अलग-अलग थानों की 7 टीम भी दिल्ली पुलिस का सहयोग करने में लगी है। अलवर में हुए रेप के मामले में पीड़ित महिला का मेडिकल कराया गया है। आरोपी के खिलाफ राजगढ़ थाने में भी रेप का केस दर्ज एसपी सुधीर चौधरी ने बताया- दिल्ली में 22 साल की युवती का मर्डर आरोपी नौकर ने किया है। आरोपी युवक ने 21 अप्रैल की रात करीब 11 बजे अलवर के राजगढ़ थाना क्षेत्र में भी महिला से रेप किया था। आरोपी पर राजगढ़ थाने में रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी ने बताया- जांच कर रहे हैं कि आरोपी अलवर से दिल्ली कैसे पहुंचा। आरोपी को तलाशने के लिए अलग-अलग टीमें लगी है। आरोपी के पिता सहित 8 लोगों को हिरासत में लिया है। जल्द ही आरोपी को अरेस्ट कर लिया जाएगा। सुधीर चौधरी ने बताया- यह भी पता कर रहे हैं कि आरोपी इस तरह का अपराध करने का आदतन तो नहीं है। बाकी अभी आरोपी से जुड़ी जानकारी नहीं दी जा सकती है। दिल्ली में 6 बजे के आसपास वारदात पुलिस के अनुसार, दिल्ली में IRS के घर घटना सुबह करीब 6 बजे उस समय हुई, जब युवती घर में अकेली थी। IRS अफसर और उनकी पत्नी रोज की तरह जिम गए हुए थे। लौटकर आए तो बेटी का शव कमरे में मिला। वह UPSC की तैयारी कर रही थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उसके साथ पहले रेप किया गया। फिर मोबाइल फोन की चार्जिंग केबल से गला घोंटकर हत्या की गई। पुलिस के मुताबिक, मामले में 19 साल का नौकर मुख्य संदिग्ध है। आरोपी नौकर IRS अफसर के घर में करीब 8 महीने तक नौकर था। उसे करीब एक महीने पहले रोजमर्रा के खर्चों में गड़बड़ी के आरोप में नौकरी से हटा दिया गया था।