केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के दौरे से पहले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हादसा हो गया। कोटा जिले के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के एक्सप्रेस-वे जालिमपुरा इंटरचेंज के पास तेज स्पीड में आ रहे डंपर ने एक मिनी बस को टक्कर मार दी। हादसे में यूपी के रहने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 4 जने घायल हो गए। घटना आज अल सुबह करीब 4 बजे की है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए एक्सप्रेस-वे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने दोनों वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। घायलों का कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल में इलाज जारी है। उज्जैन से दिल्ली लौट रहे थे बस में सवार लोग सुल्तानपुर थानाधिकारी दौलत साहू ने बताया कि सुबह 4 बजे के लगभग सूचना मिली कि एक डंपर ने मिनी बस को टक्कर मार दी। 26 सीटर वाली वाली टूरिस्ट मिनी बस से लोग उज्जैन से महाकाल के दर्शन कर दिल्ली लौट रहे थे। सभी अलग-अलग परिवार के लोग थे। जालिमपुरा इंटरचेंज के पास बस सड़क किनारे रुकी हुई थी। तब पीछे से तेज स्पीड में आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। यूपी के रहने वाले एक व्यक्ति की मौत थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम ने पहुंचकर घायलों को हॉस्पिटल ले जाया गया। इलाज के दौरान बागपत (यूपी) निवासी चरण सिंह (50) की मौत हो गई। वहीं ओमवीर पुत्र नकली (47) निवासी तुगाना, जिला बागपत, उषा बिष्ट (50) पत्नी भगत सिंह बिष्ट निवासी रामनगर, पिरुमड, गुड्डी (35) पत्नी महेश निवासी दिल्ली घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल रेफर किया गया। सभी अलग-अलग परिवार के है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करेंगे मंत्री गडकरी बता दें कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आज दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के निरीक्षण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। उनके दौरे से पहले ही एक्सप्रेस-वे हादसा हो गया। लगातार हो रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा व्यवस्था और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। --- ये खबर भी पढ़ें… राजस्थान में बस-ट्रेलर भिड़े, 8 मौतें:DNA टेस्ट से पहचान होगी, आग में फंसे थे 40 पैसेंजर्स; दावा- डिक्की में सिगरेट बॉक्स भरे थे राजस्थान के दौसा जिले में मंगलवार देर रात बस-ट्रेलर में भिड़ंत के बाद आग लग गई। हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें 6 लोगों की मौत आग में झुलसने और 2 की सिर पर चोट लगने के कारण हुई है।SP पीयूष दीक्षित ने बताया कि एक्सीडेंट कोलवा थाना क्षेत्र में हुआ है। बस ऋषिकेश से इंदौर जा रही थी। स्लीपर बस में मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों के 40 पैसेंजर्स थे। (पूरी खबर पढ़ें)