कस्बे में देलवार बाबा के मेले के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कस्बे में स्थित कीर समाज के मंदिर से देलवाल बाबा की भविष्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया तथा लोक नृत्य पर लोगों ने जमकर नृत्य करते हुए बाबा के जयकारे लगाए। शोभायात्रा कस्बे के सभी प्रमुख मार्गो से होती हुई राय सागर तालाब के पास स्थित देलवाल मंदिर में पहुंची। जहां पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शाम को मेले का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंच कर बाबा के दर्शन किए तथा मनौती मांगी। इससे पहले समिति की ओर से यहां रात्रि जागरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। मेले में रोशनी एवं सफाई की व्यवस्था ग्राम पंचायत प्रशासन के द्वारा की गई।