श्रीगंगानगर| स्कूल एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा) ने गुरुवार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। निजी विद्यालयों की बकाया आरटीई प्रतिपूर्ति राशि शीघ्र जारी करने की मांग की। संगठन के जिलाध्यक्ष सतपाल बिश्नोई व सचिव राजेश पारीक ने बताया कि सत्र 2025-26 की राशि नहीं मिलने से निजी स्कूल आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। शिक्षकों को वेतन देने में दिक्कतें आ रही हैं। स्कूल संचालन प्रभावित हो रहा है। नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है। इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष ख्यालीराम सहू सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।