भास्कर न्यूज | बाड़मेर डॉ. बी आर अंबेडकर एससी-एसटी सामाजिक न्याय संस्थान के जिलाध्यक्ष गोकलाराम कागड़ा के नेतृत्व में राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर के मार्फत ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में पीड़ित आबाराम के परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि पूर्व सरपंच ने आंबाराम के नाम से शामील पटा और प्लॉट को लेकर फर्जी पट्टे बनाए। संगठन ने शामील पटा व प्लॉट को बहाल करने की मांग की। फर्जी पट्टों को निरस्त करने की मांग की।