छीपाबड़ौद| कस्बे सहित क्षेत्र के किसानों को खाद उपलब्ध कराने की मांग को लेकर मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मूलचंद शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि खाद उपलब्ध होने के बाद भी सहकारी समिति किसानों को खाद नहीं दे रही है। इसी मांग को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया है। शर्मा के मुताबिक, ज्ञापन के बाद एसडीएम और तहसीलदार के हस्तक्षेप से खाद का वितरण कराया गया।