नगरीय निकायों में सोमवार को मुखिया बनने के बाद अब मंगलवार को उपसभापति व उपाध्यक्ष का चुनाव होना है। तीनों ही नगर निकायों में भाजपा का बोर्ड बनने से इन पदों पर भी भाजपा का कब्जा तय माना जा रहा है, सवाई माधोपुर में उप सभापति पद सामान्य वर्ग को देने की मंशा से वार्ड 55 की भाजपा पार्षद माया गोयल का नाम प्रमुखता से है। पार्टी सामाजिक संतुलन साधने के लिहाज से माली या गुर्जर समाज के पार्षद को भी मौका दे सकती है। हालांकि यह निर्णय पार्टी यहां मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की सहमति पर ही करेगी। बौंली में निर्दलीय पार्षद दीपा मित्तल को उपाध्यक्ष बनाकर सामान्य वर्ग को साधने की मंशा है। जबकि, खंडार में उपाध्यक्ष पद भाजपा के सामान्य वर्ग से वार्ड 23 के पार्षद द्वारिका गर्ग को देने की चर्चा ज्यादा है। तीनों जगह निर्विरोध चुनाव की भी कवायद की अटकलें लगाई जा रही हैं।