देसूरी पंचायत समिति के सदस्यों के चुनाव को लेकर नामांकन के दूसरे दिन 11 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड 10 से भाजपा समर्थक प्रत्याशी सोहनलाल संतों को साथ लेकर रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय पहुंचे। बुधवार को वार्ड 1 से मोहनलाल निर्दलीय, वार्ड 2 से वीरमदेव महाराज कांग्रेस से वार्ड 3 से हिना राजपुरोहित कांग्रेस से, वार्ड 4 से बाबूलाल भाजपा से, वार्ड 5 से जसाराम कांग्रेस, वार्ड 10 से किशनसिंह व सोहनलाल भाजपा से वार्ड 12 से संगीता भाजपा और उषा कांग्रेस, वार्ड 14 से घीसूसिंह व रतनसिंह निर्दलीय के रूप नामांकन दाखिल किया।