देसूरी पंचायत समिति के 17 वार्डों के चुनाव को लेकर गुरुवार को भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी नामांकन भरने नेताओं के साथ रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) कार्यालय पहुंचे। नामांकन दाखिल किया। नामांकन के तीसरे दिन कांग्रेस और भाजपा के 20 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। इससे पूर्व कांग्रेस नेता और पीसीसी सदस्य डॉ. दुर्गासिंह राठौड़ कार्यकर्ताओं के साथ रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) कार्यालय पहुंचे। कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन दाखिल करवाया। उसके बाद बाली विधायक पुष्पेंद्रसिंह राणावत भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के नामांकन भरवाने पहुंचे। रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल करवाया। वार्ड 2 से सुमरनाथ ने भाजपा से वार्ड 4 से इंदराम मेघवाल कांग्रेस व निर्दलीय वार्ड 6 से राजेन्द्रसिंह ने भाजपा वार्ड 7 से महावीरसिंह ने आप वार्ड 9 से काशिका राणा ने भाजपा वार्ड 10 से जगदीश व नरेन्द्रसिंह ने भाजपा व अल्ताफ राजा ने कांग्रेस वार्ड 11 से जसोदा कुमारी ने कांग्रेस व लीला देवी ने भाजपा वार्ड 12 से पुष्पा देवी ने और इंद्रा जोशी ने कांग्रेस से वार्ड 13 से रुबीना बानो ने कांग्रेस वार्ड 14 से गजेन्द्रसिंह ने भाजपा व भगवतसिंह ने कांग्रेस से वार्ड 15 से रेणु कंवर ने भाजपा, योगेश कंवर ने कांग्रेस, मुनिया ने निर्दलीय वार्ड 16 से पुष्पा देवी ने कांग्रेस की ओर से नामांकन दाखिल किया ।