नागौर रतन बहन राजकीय बालिका विद्यालय की विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति की बैठक हुई। अध्यक्ष व प्रधानाचार्य दीपा चौधरी और सचिव मंजू सिरोहीवाल ने बताया कि भामाशाह सुरेश राठी और शरद राठी एमडीएच ने बड़े स्टेज पर टीन शेड व फर्श निर्माण में सहयोग किया। उन्होंने विद्यालय में ठंडे पानी की मशीन सहित प्याऊ निर्माण की स्वीकृति भी दी है। बैठक में हॉल में एसी लगवाने के लिए तिलोक चंद देवड़ा और अशोक कुमार मच्छी के प्रयासों पर धन्यवाद व्यक्त किया गया। बालिकाओं के लिए हॉल में दरियां, प्रार्थना स्थल तथा साउंड और म्यूजिक सिस्टम, फर्नीचर व्यवस्था संबंधी प्रस्ताव पारित हुए। समिति ने दो महिला पार्षद, रमा सांखला और रेशमा सोलंकी को सहमति से सदस्य मनोनीत किया। साथ ही पूर्व विद्यार्थी मंच के पुनर्गठन और छात्रा संसद गठन पर भी आम सहमति बनी। बैठक में पुष्पा बागड़िया, तिलोक चंद देवड़ा, शिवशंकर व्यास, मीनाक्षी, रामप्रसाद कासनियां, जलालुद्दीन, गिरधारी सिंह राठौड़, गुलाब प्रकाश जोशी मौजूद रहे। नागौर. विकास समिति की बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा करते सदस्य।