राजसमंद के देवगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में शहरी सेवा शिविर का समापन हुआ।​​ शिविर 12 जून से 15 जुलाई 2026 तक आयोजित किया गया था। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित शिविर में एकल खिड़की व्यवस्था के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न सेवाएं त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराई गईं। 62 प्रकरणों का निस्तारण हुआ शिविरों के दौरान पट्टों के 193 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें से 136 प्रकरणों का अनुमोदन कर पट्टे जारी किए गए। अपंजीकृत पट्टों के पुनर्पंजीकरण के 31 में से 29, जबकि लीज संबंधी 86 में से 62 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। भवन मानचित्र स्वीकृति के 17 में से 13, निर्माण अवधि विस्तार के 18 में से 16 और नामांतरण के 42 में से 38 मामलों का समाधान किया गया। उप-विभाजन एवं संयुक्तिकरण के दोनों आवेदन भी निस्तारित किए गए। पेंशन योजना के 12 आवेदन स्वीकृत जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत विश्वकर्मा पेंशन योजना के 12 आवेदन स्वीकृत हुए। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के 38 आवेदन बैंकों को भेजे गए। 15 लाभार्थियों को ऋण वितरित किया गया। वहीं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 18 पात्र लाभार्थियों को पीपीओ जारी किए गए। समापन अवसर पर नगर पालिका प्रशासक मोहकम सिंह, तहसीलदार सज्जनराम, अधिशासी अधिकारी पिन्टू लाल जाट सहित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।