भीलवाड़ा शहर के प्रमुख बाजारों में धनतेरस पर्व के मौके पर खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी है। धनतेरस पर ज्वेलरी, सोने-चांदी के गहने, बर्तन, झाड़ू, दीपक और टू व्हीलर और फोर व्हीलर की बिक्री जारी है। लोग मुहूर्त के हिसाब से शॉपिंग कर रहे हैं। इस बार सोने चांदी के भाव में पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट का दौर देखा जा रहा है। इसके कारण सर्राफा बाजार में ग्राहकों की भीड़ है। लोग दीपावली पर चांदी के सिक्के, गणेश जी की प्रतिमाएं और बर्तन के सेट खरीद रहे हैं, वहीं सोने के लाइट वेट आइटम की भी डिमांड है। सर्राफा व्यापारियों ने भावों को देखते हुए इस बार लाइट वेट और 18 केरेट गोल्ड ज्वेलरी का कलेक्शन मंगवाया है। सर्राफा कारोबारी ने बताया कि ग्राहकों की डिमांड को देखते हुए इस बार गोल्ड और सिल्वर दोनों में लाइट वेट आइटम मंगवाए गए हैं। ग्राहकों द्वारा इस बार लाइटवेट आइटम्स की डिमांड की जा रही है। इनमें कई तरह के आर्टिकल्स की रेंज है, जो पूजन सामग्री में भी काम आएंगे। इसके साथ ही ज्वेलरी के लिए भी विशेष रेंज मंगवाई गई है। ईवी गाड़ियों की डिमांड बढ़ी धनतेरस के मौके पर टू व्हीलर और फोर व्हीलर की सेल भी इस बार काफी बढ़ी है। बाजार में इस बार ईवी गाड़ियों की डिमांड बढ़ी है, कई बड़ी कंपनियां अपने टीवी टू व्हीलर और फोर व्हीलर मार्केट में उतार चुकी है। पेट्रोल की बढ़ती हुई रेट को देखते हुए इस बार लोगों ने इलेक्ट्रिक गाड़ियों की और अपना रुझान ज्यादा बढ़ाया है।शुभ मुहूर्त पर गाड़ियां खरीद कर उनकी विधि विधान से पूजा अर्चना की जा रही है। स्टील और तांबे के बर्तन की भी खरीदारी धनतेरस के पर्व पर बर्तन खरीदना भी काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में तांबा और स्टील के बर्तनों की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ है। ग्राहक पूजन सामग्री में काम आने वाले बर्तनों के साथ-साथ घरेलू काम में आने वाले बर्तनों को खरीदने पहुंच रहे हैं। व्यापारियों को कहना है कि इस बार स्टील और कॉपर के कोंबो बर्तन की बाजार में विशेष डिमांड है।ये लंबे समय तक इसी तरह से रहते हैं और खराब भी नहीं होते है। डबल कलर टोन होने के चलते यह काफी आकर्षक और टिकाऊ होते हैं। भीलवाड़ा में इस बार धनतेरस के मौके पर करोड़ों रुपए को कारोबार होने का अनुमान है।