धौलपुर जिले में खाद और बीज की कालाबाजारी की शिकायतें मिली थीं। इसके बाद जिला प्रशासन और कृषि विभाग की टीम ने जांच की। जिला कलेक्टर श्रीनिधि बी.टी. और पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने यह कार्रवाई की। टीम ने बस स्टैंड पर एक दुकान और रीको औद्योगिक क्षेत्र में दो गोदामों की जांच की। संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार प्रभु दयाल शर्मा ने बताया कि मध्यप्रदेश के किसान धौलपुर से खाद-बीज ले जा रहे थे, ऐसी भी शिकायतें मिली थीं। जांच के दौरान मौके पर कोई अनियमितता नहीं मिली। हालांकि, इस कार्रवाई से जिले के खाद-बीज कारोबारियों में हड़कंप मच गया। प्रशासन का कहना है कि यह कदम बिक्री में पारदर्शिता लाने और किसानों को सही सामग्री उपलब्ध कराने के लिए उठाया गया है।