धौलपुर के बाड़ी में जमीनी विवाद में झगड़ा और पथराव की घटना हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी एक पक्ष ने पत्थर फेंके, जिसके बाद पुलिस को वापस लौटना पड़ा। पथराव में एक गाड़ी के शीशे भी टूट गए। यह जमीन एक महीने पहले कोर्ट के आदेश पर पत्थर फेंकने वाले पक्ष से खाली कराई थी थी। दूसरा पक्ष इसपर नींव खोद रहा था, इसी दौरान पथराव की घटना हुई है। मामला शहर के कायस्थ पाड़ा पुलिया का बुधवार दोपहर का है। जमीन पर नींव खोदते समय आए दूसरे पक्ष के लोग कायस्थ पाड़ा निवासी अनिल शर्मा पक्ष के संतोषी लाल ने बताया- कोर्ट ने एक महीने पहले उनकी विवादित भूमि खाली कराई थी। मंगलवार को जब वे उस जमीन पर नींव खोद रहे थे, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर पथराव किया, साथ ही झगड़ा-मारपीट भी की। बड़ी संख्या लोगों ने पत्थरबाजी की-पुलिस कोतवाली थाना अधिकारी देवेंद्र शर्मा ने बताया- घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया। इस दौरान बघेल पक्ष के लोगों ने पुलिस पर भी पत्थरबाजी शुरू कर दी। बघेल पक्ष के लोगों की संख्या अधिक थी और महिलाएं भी पथराव कर रही थीं, कुछ लोग छतों से भी पत्थर फेंक रहे थे। स्थिति को नियंत्रित करना मुश्किल होने पर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस को वापस लौटना पड़ा। अनिल शर्मा पक्ष ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने भी पथराव के संबंध में रिपोर्ट दर्ज की है। 9 मार्च को खाली कराई थी भूमि कोतवाली थाना अधिकारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि 9 मार्च को कोर्ट के आदेश पर करीब डेढ़ बीघा भूमि को प्रशासन की मौजूदगी में खाली कराया था। इस भूमि पर किशन लाल बघेला के पांच बेटों के परिवार रहते हैं।