धौलपुर शहर में बुधवार सुबह भाजपा पार्षद प्रत्याशी प्रियंका और नगर परिषद उपसभापति रेखा कोली के परिवार के बीच मारपीट हुई थी। यह विवाद रास्ते में टेम्पो खड़ा करने को लेकर शुरू हुआ था। झगड़े में दोनों पक्षों के करीब 8 लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में घायलों को देखने जा रहे एक बुजुर्ग से भी मारपीट का आरोप लगा है। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। एसपी विकास सांगवान के निर्देश पर सीओ सिटी प्रदीप नेहरा और कोतवाली थाना प्रभारी रामकिशन यादव ने कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों पक्षों के 7 लोगों को हिरासत में लिया। उपसभापति रेखा कोली पक्ष से पप्पू, प्रदीप, राजकुमार, लक्ष्मण और भाजपा प्रत्याशी प्रियंका पक्ष से मुकेश, अमित, सुमित को पकड़ा गया है। पुलिस ने शिकायतों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।