धौलपुर में निहालगंज थाना क्षेत्र के ओंडेला रोड पर एक युवक शराब के नशे में अपनी बुलेट बाइक से गिरकर घायल हो गया। मौके से गुजर रहे पुलिस कॉन्स्टेबल राजवीर सिंह ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने युवक का कीमती सामान भी सुरक्षित लौटाया। जानकारी के अनुसार युवक अरविंद पुत्र नेमीचंद अपने गांव से धौलपुर शादी का सामान लेने आया था। लौटते समय उसने रास्ते में शराब पी ली थी। ओंडेला रोड पर नशे की हालत में वह अपनी बाइक से नियंत्रण खो बैठा और सड़क पर गिरकर घायल हो गया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद लौटाया सामान दुर्घटनास्थल से गुजर रहे कॉन्स्टेबल राजवीर सिंह ने तत्काल सहायता प्रदान की। उन्होंने एम्बुलेंस की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। युवक की जेब में एक सोने की अंगूठी और लगभग 30 हजार रुपए नकद थे, जिन्हें कॉस्टेबल ने अपनी सुरक्षा में ले लिया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद कॉस्टेबल राजवीर सिंह ने युवक को उसका सारा सामान लौटा दिया। युवक ने पुलिस और कॉन्स्टेबल के इस कार्य के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। इस घटना के बाद कॉन्स्टेबल राजवीर सिंह की कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी की क्षेत्र में प्रशंसा की जा रही है।