धौलपुर जिले में आज हनुमान जन्मोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। शहर में इस पर्व का विशेष महत्व है, जिसके चलते व्यापक स्तर पर विभिन्न आयोजनों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह से ही शहर के विभिन्न हनुमान मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया गया है। मंदिरों में दर्शन और प्रसाद चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। PHOTOS में देखिए हनुमान जन्मोत्सव की झलकियां...