धौलपुर जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बसईडांग थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 1 अवैध देसी कट्टा और 1 जिंदा कारतूस बरामद किया है। बसईडांग थानाधिकारी दुर्गसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवेंद्र पुत्र बदन सिंह, निवासी गडौरा (मुरैना, मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। उसके पास से 315 बोर का एक अवैध देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस जब्त किया गया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। वांछित अपराधियों की धरपकड़ भी तेज की जाएगी। इस कार्रवाई में थानाधिकारी दुर्गसिंह के साथ हेड कॉन्स्टेबल भगवानदास, हेड कॉन्स्टेबल भगवान सिंह, कॉन्स्टेबल नत्थन सिंह, कॉन्स्टेबल प्रदीपभान और कॉन्स्टेबल बंटी सिंह शामिल थे।