धौलपुर में शरद महोत्सव और दशहरा मेले से पहले नगर परिषद ने मचकुंड रोड पर अस्थायी अतिक्रमण हटाए। नगर परिषद आयुक्त कुलदीप परमार के नेतृत्व में टीम ने जेसीबी से यह कार्रवाई की। इस दौरान धौलपुर कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। मचकुंड रोड पर लंबे समय से अस्थायी अतिक्रमण थे। नगर परिषद ने कई बार अल्टीमेटम दिया था, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटे। मंगलवार को हुई नगर परिषद की साधारण सभा बैठक में भी इन्हें हटाने का फैसला लिया गया था। इस कार्रवाई का मकसद शरद महोत्सव और दशहरा मेले के दौरान श्रद्धालुओं और आम लोगों को आवागमन में परेशानी से बचाना है। मचकुंड रोड पर सौंदर्यीकरण का काम भी चल रहा है, इसलिए मार्ग को व्यवस्थित और सुंदर बनाया जा रहा है।