धौलपुर के वार्ड नंबर 15 स्थित मोती विहार में 105 मीटर लंबी सड़क का काम शुरू हो गया है। नगर परिषद के सभापति गिरीश गर्ग ने इसका शुभारंभ किया। इससे लंबे समय से सड़क की परेशानी झेल रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। पार्षद पूजा तोमर ने सड़क निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को काम की गुणवत्ता अच्छी रखने के निर्देश दिए। पूजा तोमर ने बताया कि इलाके में विकास के काम प्राथमिकता से कराए जा रहे हैं। सड़क बनने के बाद लोगों को आने-जाने में आसानी होगी। इस मौके पर पार्षद पूजा तोमर के पति और सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप परमार भी मौजूद थे। उन्होंने काम की गुणवत्ता बनाए रखने और तय समय पर पूरा करने पर जोर दिया। सड़क का काम शुरू होने पर क्षेत्र के लोगों ने पार्षद पूजा तोमर और कुलदीप परमार का आभार जताया।