धौलपुर में कोतवाली थाना पुलिस ने एक युवक को 149 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बाइक और 7050 रुपए नकद भी बरामद किए है। थानाधिकारी बीरेन्द्र सिंह मीना के नेतृत्व में पुलिस टीम मंगलवार रात गश्त कर रही थी। हरदेव नगर, वाटर वर्क्स, मचकुंड रोड और हाउसिंग बोर्ड से होते हुए टीम मौरोली मोड़ पहुंची, जहां नाकाबंदी की गई। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक पर आता दिखा, जो पुलिस को देखकर वापस मुड़ने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोक लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान राजकिशोर सिंह (31) निवासी बरैलापुरा मौरोली के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उसकी बाइक की डिग्गी से काले रंग की पॉलिथीन में रखा गांजा बरामद हुआ। जिसका वजन 149 ग्राम निकला। आरोपी की तलाशी में 7050 रुपए नकद भी मिले, जिसे उसने गांजा बेचने से मिली रकम बताया। पुलिस ने गांजा, नकदी और बाइक को जब्त कर लिया है।